एजुकेशन

UP Board 12th Topper : सीतापुर की शिखा वर्मा ने इंटर में मारी बाजी, 97.60 % मार्क्स लाकर रच दिया इतिहास

UP Board Toppers: रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत मार्क्स के साथ इंटर में बाजी मारी।

Image

Up Board 12th Topper

UPMSP Up Board 12th Topper list 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार बोर्ड ने पिछले सालों के मुकाबले जल्दी रिजल्ट जारी किया। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा (12वीं) में 97.60 शिखा वर्मा ने बाजी मारी है। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली शिखा को को इंटर परीक्षा में 97.60 प्रतिशत मार्क्स मिले। उनके बाद दूसरे नंबर पर 97.20 प्रतिशत मार्क्स के साथ नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा, फिर तीसरे नंबर पर 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ सुरभि यादव और पूजा पाल ने बाजी मारी।

इस बार भी टॉप 3 में लड़कियों ने बनाई जगह

इस बार भी यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में टॉप 3 में छात्राओं ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 3 में एक भी छात्र का नाम नहीं है। रिजल्ट जारी होने से पहले अभिभावक और छात्र ये जानने के लिए उत्सुक थे कि यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर कौन है। रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर लिस्ट में यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाओं के शीर्ष 10 रैंक होल्डर्स के नाम होते हैं।

इंकम टैक्स अधिकारी बनना है सपना

शिखा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज बिलौली बाजार महमूदाबाद की छात्रा हैं। शिखा के पिता जितेंद्र कुमार जोकि खेती का कार्य करते है व मां कांति देवी गृहणी हैं। शिखा इन्कम टैक्स अधिकारी बनना चाहती है।

इन वेबसाइटों पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इंटर का रिजल्ट upmsp .edu in वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें How to Check UP Board 12th result

स्टेप 1- सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- UP Board 12th Result 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां देखें पिछले साल के टॉपर्स UP Board 12th Toppers 2025:

UP Board 12th Topper 2025

UP Board 12th Topper 2025

UP Board Result 2026 Digilocker: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: यदि आपका अकाउंट नहीं है तो “Sign Up” पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 3: पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर/आधार नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 5: यहां Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UP Board) को सर्च करें और सेलेक्ट करें।

स्टेप 6: अब “Class 12 Marksheet” या “Intermediate Result” विकल्प चुनें।

स्टेप 7: मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।

स्टेप 8: “Get Document” या “Submit” पर क्लिक करें।

स्टेप 9: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

स्टेप 10: भविष्य के उपयोग के लिए इस मार्कशीट को PDF में सेव या प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

समझें बोर्ड की पासिंग मार्क्स पॉलिसी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी हैं। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग शामिल हैं। कैंडिडेट्स को UP बोर्ड 12वीं के ग्रेडिंग सिस्टम 2026 को समझना होगा और कक्षा 12 के लिए UP बोर्ड के पासिंग मार्क्स 2026 के बारे में जानना चाहिए। UP बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पास करने के लिए कम से कम 33% मार्क्स जरूरी हैं। इसके अलावा, UP बोर्ड इंटरमीडिएट का फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए प्रैक्टिकल विषयों, खेल और शारीरिक शिक्षा में मिले मार्क्स भी जोड़े जाते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article