एजुकेशन

UP Board Result 2026: कैसी होगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट, इन सिक्योरिटी फीचर्स से होगी लैस

फर्जी मार्कशीट के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार यूपी बोर्ड ने अपनी मार्कशीट को हाईटेक बनाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने इस बार मार्कशीट में सिक्योरिटी फीचर्स ऐड किये हैं।

Image

UP Board Result 2026

UP Board Hightech Marksheet : लाखों छात्रों को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे को लेकर अपडेट आया कि नतीजे 21 अप्रैल को नहीं जारी किये जाएंगे। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि छात्रों का इंतजार लंबा होगा। (UP Board Result 2026) अधिकारी जल्द ही नतीजों की तारीख और समय की भी घोषणा करने वाला है। ऐसे में पूरे राज्य में लगभग 52 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच चलिये बात करते हैं यूपी बोर्ड की मार्कशीट की, जो इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अलग बनाई गई है। इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट काफी हाईटेक होने वाली है। चलिये बात करते हैं इस बार की मार्कशीट में पिछली मार्कशीट्स से क्या कुछ अलग होने वाला है।

फ्रॉड से बचने के लिए लिया गया फैसला

पिछले कुछ सालों से फर्जी मार्कशीट के मामलों को देखते हुए बोर्ड ने इस बार मार्कशीट को हाईटेक बनाने का फैसला लिया है. इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए हैं जिससे कि अब यूपी बोर्ड की मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ करना या फिर उसकी कॉपी करना नामुमकिन हो जाएगा। ऐसे में ये बदलाव छात्रों को भी सिक्योरिटी देगा।

अब खराब नहीं होगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी बोर्ड 2026 की मार्कशीट इस बार दिखने में काफी अलग होगी। इसकी क्वालिटी पर भी काम किया गया है। ये इस बार इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की तरह की गई है। अकसर मार्कशीट के फटने या फिर पानी से खराब होने की शिकायतें आती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मार्कशीट काफी अच्छी क्वालिटी की बनाई गई है।

कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नतीजों की तैयारी का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। लेकिन फिल्हाल अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हर छोटी-बड़ी जानकारी की जांच सावधानीपूर्वक चल रही है ताकि अंतिम रूप से जारी करने से पहले कोई गलती न रह जाए। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजों की घोषणा 25 से 29 अप्रैल के बीच की जाएगी।

बोर्ड की मार्कशीट का पेपर

बता दें कि यूपी बोर्ड की मार्कशीट की बात करें तो ये कोई साधारण बाजार से खरीदा हुआ पेपर नहीं होता है। बल्कि इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है। ये एक सिक्योरिटी पेपर होता है, जैसा कि नोट या पासपोर्ट में इस्तेमाल होता है। इसमें माइक्रो टेक्स्ट, खास फाइबर और वॉटरमार्क होता है, ताकि नकली मार्कशीट न बने।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article