एजुकेशन

असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय की परीक्षा स्थगित, UPESSC ने बताई वजह

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) बीएड के 107 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

Image

असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय की भर्ती परीक्षा फिर टली

UPESSC Assistant Professor B.Ed Exam Postponed: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) बीएड के 107 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। विज्ञापन 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 1017 पदों का ऑनलाइन विज्ञापन वर्ष 2022 में जारी किया गया था। इसमें 107 पद बीएड विषय के थे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 थी। बीएड विषय में अर्हता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीईआरटी) के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातकोत्तर (Post Graduation): संबंधित विषय या मानविकी/विज्ञान/गणित/सामाजिक विज्ञान में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • शिक्षण डिग्री: न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमएड (M.Ed) या बीएड/समकक्ष डिग्री (विशिष्ट शर्तों के अनुसार)।
  • पात्रता परीक्षा: यूजीसी नेट (UGC NET) / सेट (SET) या नियमानुसार पीएचडी (Ph.D.) धारक होना अनिवार्य।

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

  • कुल पद: 107 (बीएड विषय के लिए)
  • वेतनमान: ₹15,600–39,100 (ग्रेड पे ₹6,000, 7वें वेतन आयोग के अनुसार अनुमन्य)
  • परीक्षा स्थिति: उच्च न्यायालय में याचिका के कारण परीक्षा स्थगित; आधिकारिक अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

कोर्ट ने बीएड विषय का विज्ञापन रद कर पुन: विज्ञापन जारी करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 23 मई 2025 को संशोधित विज्ञापन जारी किया और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 निर्धारित की थी। विज्ञापन के उपरांत पुन: अर्हता संबंधी आपत्तियों के कारण विज्ञापन को दोबारा निरस्त कर दिया गया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article