एजुकेशन

UP VDO Result 2018 Sarkari Result: खत्म हुआ 6 साल का इंतजार, ग्राम विकास अधिकारी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

UPSSSC Gram Vikas Adhikari VDO Result 2018: उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 6 साल के इंतजार के बाद जारी हो गया है। इस वैकेंसी के लिए 14 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। रिजल्ट चेक करने के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

Image

UP VDO का रिजल्ट जारी

UPSSSC Gram Vikas Adhikari VDO Result 2018: उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2018 में शामिल होने वाले युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। साल 2018 में निकली ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का रिजल्ट 6 साल के बाद जारी किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी वीडीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट (UP VDO 2018 Result) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

यूपी वीडीओ भर्ती 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई 2018 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जून 2018 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए पहले परीक्षा दिसंबर 2018 में हुई थी। विवाद के चलते रिजल्ट रोक दिया गया था। दूसरी बोर परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई और अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP VDO 2018 Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर latest notices के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Click here to View Combined Gram Panchayat Adhikari Gram Vikas Adhikari Result के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

1953 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1953 पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए 1527 पदों, ग्राम विकास अधिकारी के लिए 362 पदों और समाज कल्याण प्रवेक्षक के 64 पदों पर भर्तियां होनी थीं। इन सभी पदों के लिए दोबारा होने वाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

हाईकोर्ट में मामला

साल 2018 में निलकी इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 22 दिसंबर और 23 दिसंबर 2018 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में धांधली का आरोप लगने के चलते मामला हाईकोर्ट में चला गया। इस भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। लंबे इंतजार के बाद पिछले साल जून महीने में दोबारा परीक्षा का आयोजन हुआ। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए 14 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article