UP TET Passing Marks For General, SC, ST, OBC, EWS: यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (UPTET Result 2026 Kab Aayega) वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग किसी भी वक्त उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें यूपी टीईटी परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी टीईटी में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होते हैं। साथ ही पिछले वर्ष की कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं।
UP TET Passing Marks For General, SC, ST, OBC, EWS: यूपी टीईटी में पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी
यूपीटीईटी का पेपर कुल 150 अंकों का होता है। यहां पास होने के लिए छात्रों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यहां सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 60% यानी 90 अंक चाहिए होंगे। वहीं ओबीसी (OBC)/अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए 55 प्रतिशथ यानी 82 मार्क्स चाहिए होंगे। / SC / ST / EWS / PwD वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% यानी 82 अंक लाने होंगे। इस परीक्षा को पास करने के लिए वर्ग के अनुसार अलग-अलग कटऑफ निर्धारित है। अगर अभ्यर्थी निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो वे शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
यूपीटीईटी के कितने पेपर होते हैं
बता दें यूपी टीईटी की परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की जाती है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 आयोजित किया जात है। वहीं जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होने अनिवार्य होता है। यूपीईएसएससी टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UPTET Paper 1 Paper 2 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPESSC UP TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां UPTET Paper 1 & Paper 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड प क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPTET Paper 1 & Paper 2 Result 2026: यूपीटीईटी प्रमाण पत्र आजीवन वैलिड
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का प्रमाण पत्र पहले 5 वर्ष के लिए पात्र था। हालांकि इसे राज्य सरकार ने अब इसे आजीवन वैध कर दिया है। अब अभ्यर्थियों को एक बार यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं है।
