UP TET Exam 2026 Guidelines, Instructions In Hindi: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP TET Exam Guidelines) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आज यानी 2 जुलाई 2026 से शुरू होने जा (UP TET Exam Instruction) रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। पेपर 2 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5:00 बजे तक होगी। एग्जाम 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित होगा। ऐसे में अधिकतर उम्मीदवार यूपी टीईटी एग्जाम गाइडलाइंस को लेकर सर्च कर रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी टीईटी एग्जाम के लिए गाइंडलाइंस क्या हैं? यूपीटीईटी एग्जाम में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं लेकर जाना है।
UP TET Exam 2026 Guidelines
बता दें यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से ठीक 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा में उम्मीदवारों को 8:45 बजे पहुंचना होगा। नहीं सेकेंड शिफ्ट के एग्जाम के लिए 1 बजकर 45 मिनट तक एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। यहां आप यूपी टीईटी एग्जाम गाइडलाइंस जान सकते हैं।
What To Carry In UP TET Exam 2026: यूपी टीईटी एग्जाम में क्या लेकर जाएं
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे किसी एक मान्य फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति।
- एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार यदि फोटो की आवश्यकता हो तो हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो।
- पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पानी की बोतल, यदि परीक्षा नियमों में इसकी अनुमति दी गई हो।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।
What To Not Carry In UP TET Exam: यूपी टीईटी परीक्षा में क्या लेकर न जाएं
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
- कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, ईयरफोन या अन्य संचार उपकरण।
- किताबें, नोट्स, कागज, लिखित सामग्री या किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री।
- धातु के आभूषण या ऐसे सामान जिन्हें सुरक्षा जांच के दौरान हटाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि एक बार एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। सही दस्तावेज, समय पर पहुंचना और नियमों का पालन करना सफलतापूर्वक परीक्षा देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
