NTA NIFTEE Registration 2027: यदि आप भी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (NTA NIFTEE Registration 2027) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2027 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा जारी किया है। यहां अब तक कुल 21,836 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं, जबकि 18,059 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान भी पूरा कर लिया है।
NTA NIFTEE Registration: 24 नवंबर को आवेदन की आखिरी तारीख
ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो 24 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर विजिट करें। साथ ही इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
NTA NIFTEE Registration 2027 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NIFTEE 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NTA NIFTEE Registration 2027: यहां देखे लें हेल्पलाइन नंबर
NIFTEE 2027 आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या 1800-180-4747 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार nift@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
