UP Special TET Notification 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के आधार पर स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। यह अधिसूचना सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के आदेश और शासन द्वारा 02 सितंबर 2026 को दिए गए निर्देशों के क्रम में जारी की गई है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बड़ी संख्या में प्रभावित शिक्षकों और विशेष शिक्षा के अभ्यर्थियों को पात्रता का अवसर प्रदान करना है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है।
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया / चरण | निर्धारित तिथि |
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 03 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.)/आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 05 सितंबर 2026 | ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि |
04 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया और OTR की अनिवार्यता
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन फॉर्म नहीं भरा जा सकता है। अगर आपने अभी तक One Time Registration नहीं किया है तो आपको सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसे पूरा कर लें ताकि आवेदन के दौरान आपको इस झंझट में न पड़ना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSC CDS II Exam 2026 Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड
कैसे करें वन टाइम रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1 - सबसे पहले upessc.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए ओटीआर सेक्शन पर क्लिक करें और अप्लाई का बटन दबाएं।
स्टेप 3 - अब आवश्यक जानकारी पढ़ें और नेक्सट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब वैध मोबाइल नंबर और ईमेल का इस्तेमाल करते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - अब आपकी का यूनिक ओटीआर नंबर क्रिएट हो जाएगा।
इस नंबर के माध्यम से आप स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
