एजुकेशन

Agra School Closed: ठंड का कहर, यूपी के आगरा में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

UP Schools winter vacation extended in Agra: आगरा जिले में भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बेसिक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा के आदेश के मुताबिक 14 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Agra School Closed: 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन (Image: Canva)

UP Schools winter vacation extended in Agra: आगरा जिले में भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बेसिक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा के आदेश के मुताबिक 14 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश परिषदीय और मान्यता प्राप्त सभी बेसिक विद्यालयों पर लागू होगा। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। ठंड और कोहरे के चलते बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह अहम निर्णय लिया गया है। अवकाश की खबर से छात्रों और अभिभावकों में खुशी वहीं आदेश के पालन के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद आगरा के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त वर्ष भर में घोषित अन्य अवकाशों, पर्व-त्योहारों एवं विद्यालय संचालन से संबंधित सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। आदेश में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि विद्यालय संचालन, उपस्थिति और शैक्षणिक कार्य परिषद के नियमों के अनुरूप संचालित हों। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, विद्यालय निरीक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं समस्त शिक्षकों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है, ताकि शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने छुट्टियों के संबंध में जरूरी निर्देश जारी किया है। उसके अनुसार, प्रदेश के अधिकतर माध्यमिक और बेसिक स्कूलों को 5 जनवरी 2026 (सोमवार) तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों के जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के चलते छोटे बच्चों (कक्षा 8 तक) के लिए यह आदेश अनिवार्य है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article