UP Schools Summer Vacation 2026: आसमान से चिलचिलाती हुई धूप ने भीषण गर्मी का रूप ले लिया है। यूपी, दिल्ली समेत देश के तमाम मैदानी इलाकों में पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यहां गर्मी अपने चरम पर है। इस बीच उत्तर प्रदेश के स्कूलों के छात्र लगातार गर्मी की छुट्टियों को लेकर सर्च कर रहे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते छात्रों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में समर वेकेशन की जरूरत महसूस होने लगी है। आपको बता दें कि यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा हर साल की जाती है। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ मेरठ में समर वेकेशन कब से शुरू हो रहा है और कितने दिन यूपी के स्कूल गर्मी के चलते बंद रहेंगे।
बता दें कि पिछले साल यानी 2025 में यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इस बार भी उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी रहेंगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में बताया गया है कि यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में लागू होगा। स्कूल 20 मई को बंद होंगे और 15 जून के बाद खुलेंगे।
बीते वर्ष गाजियाबाद व नोएडा के स्कूलों में शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई से समर वेकेशन का ऐलान किया गया था। इस बार भी 20 मई से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं प्राइवेट स्कूलों में अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल विजिट करें या नोटिफिकेशन का इंतजार करें।
UP School Summer Camp: समर वेकेशन में खुलेंगे यूपी के ये स्कूल
20 मई से 15 जून के बीच चुनिंदा विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, स्किल और नई-नई गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप के जरिए खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज से जुड़ सकेंगे। ।
