UPMSP UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2025-26 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 25 अप्रैल के आसपास घोषित कर सकता है। आमतौर पर बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट घोषित करता रहा है। पिछले साल 2025 में UP बोर्ड के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे, और पूरे राज्य में लगभग 52 लाख छात्र तारीख की कंफर्मेशन के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in का इंतजार कर रहे हैं। (यूपी बोर्ड 10वीं)
पिछले साल कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट ?
UP बोर्ड परीक्षा के पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 90.11% रहा, जबकि कक्षा 12 का पास प्रतिशत 81.15% रहा। 2020 के बाद पहली बार, महामारी-मुक्त सामान्य वर्ष में पास दर 90% के आंकड़े को पार कर गई। कक्षा 12 के छात्रों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। 76.60% लड़कों के मुकाबले 86.37% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
छात्र कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट ?
रिलीज़ होने के बाद छात्र अपनी UP Board की Class 10 (हाई स्कूल) और Class 12 (इंटरमीडिएट) के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। चलिये एक नजर डालते हैं यूपी बोर्ड के पिछले पांच सालों के पासिंग प्रतिशत पर...
पिछले सालों का ट्रेंड
- पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जबकि परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 10 का पासिंग प्रतिशत 90.11 प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 12 का कुल पासिंग प्रतिशत 81.15 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- साल 2024 में बोर्ड ने परिणाम पहले ही यानी 20 अप्रैल को घोषित कर दिए थे। उस साल कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 प्रतिशत था, जबकि कक्षा 12 का 84.60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- 2023 में कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जबकि 2022 में परिणाम 18 जून को घोषित किए गए थे। 2021 में रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किए गए थे।
- यूपी बोर्ड साल 2022 के नतीजों की बात करें तो 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 88.18 प्रतिशत रहा और 12वीं का कुल 85.33 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने इस साल बेहतर प्रदर्शन किया। तब 10वीं में 91.69 प्रतिशत लड़कियां और 85.25 प्रतिशत लड़के पास हुए।
- यूपी बोर्ड के साल 2021 के नतीजों की बात करें तो 12वीं के लिए 2610247 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 2554813 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम पास किया। वहीं 55555 स्टूडेंट्स एग्जाम पास नहीं कर सके हैं।
2026 सत्र के लिए UP बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गईं। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में हुईं — पहली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक। हर पेपर तीन घंटे और 15 मिनट का था। UPMSP मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,184 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 27,50,843 छात्रों ने हाई स्कूल परीक्षा के लिए और 24,79,341 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया।
