एजुकेशन

UP School Closed in Agra: यूपी के आगरा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें किस वजह से लिया गया फैसला

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 11, 2023, 08:42 AM IST

UP School Closed in Agra: आगरा की ऐतिहासिक श्री राम बारात एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर जनपद के सभी स्कूल 11 और 12 अक्तूबर को बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Image

UP School Closed in Agra

UP School Closed in Agra: आगरा की ऐतिहासिक श्री राम बारात एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर जनपद के सभी स्कूल 11 और 12 अक्तूबर को बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।आगरा के संजय प्लेस में इस बार जनकपुरी सजी है और बुधवार सुबह संजय प्लेस में राम बारात पहुंचेगी। अधिक भीड़ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मंगलवार शाम से प्रशासनिक अधिकारियों के पास छुट्टी को लेकर फोन पहुंचना शुरू हो गया।

छात्र-छात्राओं को दिक्कतों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाया गया और स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस साल जनकपुरी का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक होगा। संजय प्लेस के आसपास सेंट पीटर्स कॉलेज, सेंट फेलिक्स स्कूल, सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज, गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रासिंस स्कूल, सेंट पाल्स कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज सहित अन्य शामिल हैं।

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शहरी क्षेत्र के इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके दायरे में सभी कान्वेंट, पब्लिक और सरकारी स्कूल-कॉलेज आएंगे। मंगलवार रात नौ बजे डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने दो दिवसीय अवकाश का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहरी क्षेत्र के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरानी के लिए कहा गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article