एजुकेशन

UP School Winter Vacation: उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन, जानें सर्दी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

UP School Winter Vacation Dates UP School closed Due to Winter Holiday: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा शुरू हो गया है। आइये जानते हैं, उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन कब से कब तक रहेंगे।

Image

Winter Vacation in UP 2023, UP School Winter Vacation

UP School Winter Vacation Dates UP School closed Due to Winter Holiday: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा शुरू हो गया है। ये राज्य शीतलहर की चपेट में है। इसके चलते विभिन्न राज्यों में विंटर वेकेशन शुरू हो गए हैं। सभी राज्यों ने विंटर वेकेशन की तारीखों की घोषणा कर दी है। वहीं, यूपी के हाथरस जनपद में जि लाधिकारी के आदेश के बाद स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं, शेष उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन कब से कब तक रहेंगे।

UP Winter Holiday 2024

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूलों के लिए सर्दी की छुटियों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपी के स्कूलों में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद स्कूल 15 जनवरी से नियमित तौर पर खोले जाएंगे।

Delhi Winter Vacation

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 1 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। राहत की बाद ये है कि 7 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूलों को अब 8 जनवरी 2024 से खोला जाएगा।

Haryana Winter Vacation Dates

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक राज्य के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी से स्कूलों को खोला जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article