एजुकेशन

UP School Closed: ठंड के चलते इस तारीख तक सभी स्कूल बंद, CM योगी का बड़ा निर्देश

UP School Closed: CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों को बंद किया जाए। शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने ये आदेश जारी किए हैं।

Image

UP School Closed

UP School Closed : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मैदान में उतरें अफसर, सुनिश्चित करें व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जमीनी हकीकत का जायजा लें। सीएम ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए हर जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

'कोई भी खुले में न सोए'

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के संचालन को लेकर अधिकारियों को विशेष हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि-

  • * प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में सोने को मजबूर न हो।
  • * सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल और साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक सुविधाएं पुख्ता की जाएं।
  • * अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और आश्रय प्राप्त हो।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में बच्चों के हाथ पैर भी सुन्न हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और सेफ्टी का ध्यान रखते हुए सरकार ने स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने 2 से 3 दिनों तक भयंकर ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी और प्रयागराज समेत 38 जिलों में तापमान में गिरावट रहेगी और ये 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगी। ऐसे में कई जिलों में भयंकर कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बेवजह यात्रा करने से बचें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article