UP School Closed 2025 Schools in Varanasi will remain closed: महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद वाराणसी में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को आठ फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश के केवल शहरी क्षेत्र के लिए हैं। अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे।
Varanasi School Closed: वाराणसी में स्कूल बंद
आदेश के अनुसार, महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद वाराणसी में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूल आठ फरवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाई जा सकती हैं।
बता दें कि 8 फरवरी को माघ शुक्ल एकादशी है और इसे सनातन धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर गंगा स्नान का काफी महत्व है। प्रयागराज कुंभ में 8 फरवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस वजह से वाराणसी प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
