एजुकेशन

UP School Closed 2024: यूपी के इस जिले में ठंड के कारण स्कूल बंद, 6 जनवरी तक छुट्टियां का ऐलान

UP School Closed 2024, Lucknow School Closed Today: मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में ठंड की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

Image

Lucknow School Closed

UP School Closed 2024, Lucknow School Closed Today: देश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बदलते मौसम की वजह से लोगों का बुरा हाल है। वहीं, कई राज्यों में ठंड के चलते हादसे की खबर भी सामने आ रही हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए भी रोज स्कूल पहुंचना मुश्किल हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में ठंड की छुट्टियां (UP School Winter Vacation 2024) घोषित कर दी गई हैं।

Lucknow School Closed 2024: कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लखनऊ में शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए प्री प्राइमरी से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सभी कक्षाओं की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलकर 3 बजे तक चलेंगे।

UP Lucknow School Closed 2024: सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी स्कूलों को सख्ती से का पालन करने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

UP School Closed 2024: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में मौसम कि स्थिति को देखते हुए विंटर वैकेशन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article