UP Police SI ASI Exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) एसआई, एएसआई व कंप्यूटर आपरेटर की भर्ती करने के लिए परीक्षा आयोजित कराने वाला है, परीक्षा तिथियां आज जारी की जा चुकी हैं, इस लेख में हम जानेंगे कि किस पद के लिए कितना तगड़ा है कंपीटीशन व कब आएंगे एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (लिपिक) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (लेखा) पदों के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब परीक्षा तिथियों के लिए यहां क्लिक करें - UP पुलिस SI और ASI पदों की भर्ती की तारीख जारी, जानें किस दिन होंगे एग्जाम
बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सब-इंस्पेक्टर (Confidential), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Accounts) पदों को भरा जाना है।
किस मोड में होगी परीक्षा
नवंबर में होने वाली यह परीक्षा ओएमआर आधारित पेपर के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अक्टूबर के चौथे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
कितना तगड़ा होने वाला है कंपीटीशन
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,129 रिक्त पदों के लिए, 1,01,396 आवेदक मैदान में हैं।
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सब-इंस्पेक्टर (Confidential), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Clerk) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Accounts) के कुल 921 पदों के लिए, लगभग 77,079 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
कब आएंगे एडमिट कार्ड
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 1 नवंबर की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 29 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। 2 नवंबर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 30 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को हॉल टिकट देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय, तिथियां और स्थान, और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश सहित विवरण होंगे।
