एजुकेशन

UP Police Recruitment 2023: इस दिन शुरू होंगे यूपी पुलिस भर्ती के आवेदन, जानें क्या है ऑफिशियल अपडेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 12, 2023, 07:52 AM IST

UP Police Recruitment 2023 Know latest Update on online application: उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। विभाग ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है। जानें किस दिन शुरू होंगे आवेदन।

Image

UP Police Recruitment 2023

UP Police Constable Recruitment 2023: पुलिस की नौकरी करना कौन नहीं चाहता है। वर्दी का रुतबा इस नौकरी की तरफ युवाओं को आकर्षित करता है। इसी रुतबे वाली नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए जल्द पिटारा खुलने वाला है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर निर्देश जारी किया गया था। सीएम के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है।

UP Police SI Recruitment 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अभी ये साफ नहीं किया गया है कि आवेदन कब से शुरू होंगे। हालांकि तैयारियों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग की तरफ से अभी कोई डेट नहीं जारी की गई है। सूत्रों की मानें तो 15 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

UP Police Constable Recruitment 2023

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRB) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं कक्षा (विशिष्ट भर्ती अधिसूचना के आधार पर) पास होना चाहिए। उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग और उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरह ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्‍टम (OTR) लागू किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को पुलिस भर्ती के अन्‍य पदों पर आवेदन के लिए सहूलियत मिल सकेगी।

UP Police Recruitment 2023

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी। इसमें 150 प्रश्‍नों के जवाब देने होंगे। भ्‍यर्थियों के लिए प्रश्‍नपत्र कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर उपलब्‍ध होगा। चार विकल्‍पों वाले सवालों के जवाब ओएमआर (OMR) शीट में भरने होंगे। फ‍िजिकल टेस्‍ट पास करने के लिए पुरुष अभ्‍यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। वहीं, महिला उम्‍मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article