एजुकेशन

UPPRPB Vacancy 2025: यूपी हेड कांस्टेबल मोटर ट्रांसपोर्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी, uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक

UP Police Head Constable Motor Transport Result OUT: यूपी हेड कांस्टेबबल मोटर ट्रांस्पोर्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपी हेड कांस्टेबल मोटर ट्रांसपोर्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी

UP Police declared 176 Head Constable Result for Motor Transport: उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों को भरने के लिए जिस परीक्षा का आयोजन किया गया था, उसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 176 रिक्त पदों को भरा जाना है। बता दें, रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाने की जरूरत है।

बता दें, इस भर्ती के लिए आवेदन केवल उन्हीं कर्मचारियों से आमंत्रित किए थे, जो वर्तमान में विभिन्न जनपदों, इकाइयों और पीएसी वाहिनियों में आरक्षी चालक एवं मुख्य आरक्षी चालक के पद पर कार्यरत हैं।

कब हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 05/10/2025 को कराया गया था। उक्त लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

परीक्षा स्थल लखनऊ विश्वविद्यालय, ओल्ड कैम्पस, यूनिवर्सिटी रोड, बादशाहबाग, हनुमान सेतु के निकट, लखनऊ-226007 था।

इन क्रेडिंशियल से देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक पर पी०एन०ओ एवं जन्मतिथि डालकर देख सकते हैं।

आगे की प्रक्रिया

चयन के संबंध में अगले चरण की “प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण” हेतु प्रवेश पत्र के संबध में सूचना शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। बता दें, यह परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसका आयोजन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया था कि बोर्ड द्वारा सेवा नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों के सेवाभिलेखों का मूल्यांकन कर उन्हें अंक दिए जाएंगे। प्राप्त अंकों और योग्यताओं के आधार पर ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण में सफल होना अनिवार्य होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article