UP Police Constable Syllabus : यूपी पुलिस कांस्टेबल का नया सिलेबस जारी, देखें विषयवार परीक्षा पैटर्न
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 29, 2026, 12:39 PM IST
UP Police Constable Syllabus : यूपी पुलिस कांस्टेबस परीक्षा का नया सिलेबस अपडेट किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए जान लेना बेहद जरूरी है कि सिलेबस में क्या-क्या बदलाव किये गए हैं या फिर क्या नई चीजें जोड़ी गई हैं। जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।
UP Police Constable Exam
UP Police Constable Exam Syllabus : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पाठ्यक्रम 2026 जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे उम्मीदवारों केलिए इस परीक्षा पैटर्न को समझ लेना बेहद जरूरी है। ऐसे में UP पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कांस्टेबल वैकेंसी के नोटिफिकेशन के साथ आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।
छात्रों के लिए जरूरी है ये अपडेट्स
जो उम्मीदवार एग्जाम देने की योजना बना रहे हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में सफल होने की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट सिलेबस, विषय-वार टॉपिक, मार्किंग स्कीम और एग्जाम स्ट्रक्चर को अच्छी तरह से समझना चाहिए। इस आर्टिकल में अपडेटेड UP पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 दिया गया है। जिससे कि उम्मीदवारों को फोकस्ड और प्रभावी तरीके से तैयारी करने में मदद मिलेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा UP Police Constable Exam 2026
जो उम्मीदवार UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को पास करना चाहते हैं, उन्हें अपनी तैयारी शुरू करने से पहले लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यान से देखना चाहिए। सब्जेक्ट के हिसाब से टॉपिक, सवालों का डिस्ट्रीब्यूशन और मार्किंग स्कीम को समझने से एक स्मार्ट स्टडी प्लान बनाने और लिखित परीक्षा में ज्यादा स्कोर हासिल में मदद मिलती है। UP पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न का ओवरव्यू नीचे दी गई टेबल में देखें-
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों का मूल्यांकन जनरल नॉलेज, हिंदी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग के आधार पर किया जाता है। अच्छी और बेहतर तैयारी के लिए नीचे विषय-वार यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस दिया गया है।
देखें नया अपडेटेड सिलेबस New Updated Syllabus :
नए अपडेटेड सिलेबस में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था व संस्कृति, कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं शहरीकरण, भूगोल (भारत एवं विश्व), प्राकृतिक संसाधन, शिक्षा, उत्तर प्रदेश राजस्व, पुलिस प्रशासन, मानव अधिकार, आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद, भारत के पड़ोसी देशों से संबंध, अंतरराष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण एवं महत्वपूर्ण दिवस, साइबर अपराध, सीएसटी (CST), पुरस्कार एवं सम्मान, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अनुसंधान एवं खोजें, पुस्तकें एवं लेखक, सामाजिक एवं जनसंचार
2. सामान्य हिंदी (General Hindi) में शब्द एवं शब्द भंडार, वर्तनी, समास, उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, वाक्य शुद्धि, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छंद, अलंकार, भाषा, बोलियां, लिपि, वर्णमाला, प्रसिद्ध कवि, लेखक, रचनाए, गद्यांश एवं पद्यांश पर आधारित प्रश्न होंगे।
3. संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) में संख्या पद्धति, दशमलव एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, औसत, लाभ एवं हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, समय, गति एवं दूरी, क्षेत्रमिति (ज्यामिति के मूल प्रश्न), तालिका एवं ग्राफ पर आधारित प्रश्न होंगे।
4. मानसिक क्षमता एवं तार्किक क्षमता (Mental Ability & Reasoning) में सादृश्यता (Analogy), वर्गीकरण, श्रेणी (Series), कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, कैलेंडर एवं घड़ी, वेन आरेख, कथन एवं निष्कर्ष, तार्किक विश्लेषण और समस्या समाधान क्षमता शामिल हैं।