UP Police Constable Result Date 2024 Hindi, UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अगले 9 या 10 दिन में यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने वाला है। बता दें, अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। इसी महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया X (जिसे पहले ट्विटर कहते थे) पर इस खबर की घोषणा की थी, कि UP Police Constable Result 2024 इस महीने के अंत तक जारी किए जाएंगे।
UP Police Constable Result 2024 Official Website
एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। UP Police Constable Result 2024 के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
UP Police Constable Re - Exam 2024
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को करीब 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे चरण - 30 और 31 अगस्त को करीब 19.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद थी। सभी परीक्षा के दिनों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega
सभी परीक्षा दिनों के लिए प्रोविजनल आंसर की अलग से जारी की गई थी, इसके बाद आंसर की कि खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया था।जिन लोगों ने आपत्तियां की थी, उस पर UPPBPB द्वारा अच्छे से विचार विमर्श करने के बाद इस महीने फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। रही बात यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब निकलेगा? तो इन रिजल्ट को 25 से 30 के बीच जारी किया जा सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से 60,000 से अधिक पदों को भरे जाने की योजना है।
