MP SI, Subedar Admit Card 2026 Released: एमपी एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
MP SI, Subedar Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा
एमपीईएसबी सूबेदार और सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 9 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 थी। फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 28 सितंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
MP SI Subedar Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB
MP SI Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दर्ज होगा। साथ ही ध्यान रहे एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश पत्र के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखना चाहिए। यदि परीक्षा के निर्देशों में कहा गया हो, तो हाल ही की पासपोर्ट-साइज तस्वीरें भी तैयार रखनी चाहिए।
