JEE Main Session 1 Registration 2026: देश के टॉप तकनीकी संस्थानों आईआईटी, एनआईटी और आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 2026 के लिए 24 अक्टूबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो (JEE Main Session 1 Registration) गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। वहीं जो अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नहीं कर पाते हैं वो लेट फीस 500 रुपये के साथ 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
JEE Main Session 1 Exam Date 2026: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम डेट
बता दें जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं पहले 22 जनवरी, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को निर्धारित थी, लेकिन अब यह 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2027 को होना है, और 30 जनवरी को भी परीक्षा की तारीख के रूप में शामिल किया गया है। एजेंसी ने 31 जनवरी को एक 'बफर डेट' (buffer date) के तौर पर रखा है। पिछले साल जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

JEE Main Session 1 Registration 2026
JEE Main Session 1 Exam Timing: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम टाइमिंग
जेईई मेन 2027 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित ही। यहां दो पेपर होते हैं पेपर 1 का आयोजन बीई, बीटेक दाखिले के लिए और पेपर 2 बीआर्क व बी प्लानिंग आर्किटेक्चर वालों के लिए होता है।
JEE Main Session 2 Exam Date: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम डेट
जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन विंडो 5 जनवरी 2027 से 3 जनवरी 2027 तक ओपन की जाएगी। वहीं सेशन 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027 को निर्धारित है।
JEE Main Session 1 Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA
JEE Main Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
JEE Main Registration Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
- JPEG/JPG फॉर्मेट में स्कैन की गई फोटो।
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर की इमेज।
- 10वीं या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण-पत्र/अंक-तालिका।
- PwD/PwBD प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
