एजुकेशन

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में 60 हजार कांस्टेबल की भर्ती के लिए इस दिन होगी परीक्षा, आ गया ऑफिशियल अपडेट

UP Police Recruitment Exam date: उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का ऐलान हो गया है। इन पदों के लिए सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी।

Image

UP Police Constable Recruitment Exam Date

UP Police Constable Recruitment Exam date: उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का ऐलान हो गया है, साथ ही सभी जिलाधिकारियों को परीक्षा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इन पदों के लिए सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत सभी जिलों के डीएम को तैयारी करने के लिए कहा है। इस घोषणा का लंबे समय से युवाओं को इंतजार था। अब उम्मीद है कि किसी भी वक्त यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रारंभ हो सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment Education Qualification

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRB) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं कक्षा (विशिष्ट भर्ती अधिसूचना के आधार पर) पास होना चाहिए। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास कक्षा 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये जबकि यूपी राज्य के सभी आरक्षित उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं हो सकता है।

क्या लिखा है पत्र में

भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उनके जिलों में पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर किया गया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article