UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले पर बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा करने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैक लिस्ट कर (UP Police Constable Paper Leak) दिया है। साथ ही अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के संचालक को एसटीएफ चार बार नोटिस देकर तलब कर (UP Police Constable Paper Leak News) चुकी है। जांच के दौरान एसटीएफ को पेपर लीक के कुछ सबूत मिले हैं। इसके अलावा लगातार कई नोटिस के बावजूद कंपनी के निदेशक विनीत आर्या ने स्पेशल टास्क फोर्स को अपने बयान नहीं दर्ज करवाए हैं।
एजुकेशन
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा करवाने वाली कंपनी पर लटकी तलवार, किया गया ब्लैक लिस्ट
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jun 20, 2024, 11:00 AM IST
UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करवाने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही अब इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर करवाने वाली कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्ट
