एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2024: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउलनोड कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Admit Card 2024 Link Active at uppbpb.gov.in, ccp123.onlinereg.co.in: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल एग्जमा का एडमिट कार्ड आज यानी 13 फरवरी को जारी (UPPBPB Constable Admit Card 2024) कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या ccp123.onlinereg.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UP Police Constable Exam 2024: ऐसे होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को विभिन्न जिलों में 6484 से अधिक केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए इस साल लगभग 50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

UP Police Constable Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to Download UP Police Constable Admit Card 2024

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article