CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CSIR UGC NET Result 2024: इस तारीख को हुई परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2024 को देशभर के 348 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to Download CSIR NET Result 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएसआईआर नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम कब होगा, नोट कर लें पैटर्न
CSIR NET : राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीएसआईआर नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में 2.25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
