एजुकेशन

UP Police Admit Card 2024: जारी हुई यूपी पुलिस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UP Police Admit Card 2024, UP Police Exam City Intimation Slip 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है।

Image

UP Police Admit Card 2024

UP Police Admit Card 2024, UP Police Exam City Intimation Slip 2024: यूपी पुलिस एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हेड रेडियो ऑपरेटर, हेड मैकेनिक ऑपरेटर, सहायक ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की सिटी स्लिप आज जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस वर्कशॉप हैंड परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं, हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) परीक्षा 30 जनवरी और 31 जनवरी को होगी। जबकि, असिस्टेंट ऑपरेटर परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी 2024 तक होगी। यह परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 12: 30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UP Police Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस ने फिलहाल इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के दो दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to Download UP Police Exam City Intimation Slip 2024

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें
  • अब अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

UP Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 2430 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर के 936 पद, सहायक ऑपरेटर के 1374 पद और वर्कशॉप स्टाफ के 124 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article