एजुकेशन

UP PET Result 2023 Date, Kab Aayega: कब जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ लिस्ट

UP PET Result 2023 Date, Kab Aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस माह के अंत तक पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप यूपी पीईटी एग्जाम डेट 2023 व यूपी पीईटी कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP PET Result 2023 Date, Kab Aayega: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट

UP PET Result 2023 Date, Kab Aayega: यूपी पीईटी के रिजल्ट को लेकर अहम (UP PET Result 2023 Date) सूचना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस माह में उत्तर प्रदेश अहर्ता परीक्षा का रिजल्ट जारी (UP PET Result 2023 Kab Aayega) कर देगा। आयोग के करीबी सूत्रों की मानें तो यूपी पीईटी परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्ति की (UP PET Result 2023 Link) ओर है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यूपीएसएसएससी के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से कहा गया है कि इस महीने के अंत तक या फिर जनवरी के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP PET Result 2023 Date: यूपी पीईटी एग्जाम 2023

यूपी पीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन इस बार 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। परीक्षाएं राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। एग्जाम के एक से दो दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। वही अब जल्द ही अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP PET Result 2023 Check Here: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. upsssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UP PET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

उत्तर प्रदेश अहर्ता परीक्षा के कटऑफ की बात करें तो इस बार पिछली बार की तुलना में 0.5 पर्सेंट की कटऑफ में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस पर आयोग ने की पुष्टि नहीं की है। यहां आप संभावित कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

UP PET Cut Off List 2023: यूपी पीईटी कटऑफ 2023

कैटेगिरीकटऑफ
अनारक्षित वर्ग (General Category)66-70
ओबीसी (OBC) 60-65
अनुसूचित जाति (SC)50-55
अनुसूचित जनजाति (ST)46-50
ईडब्ल्यूएस (EWS)40-45
यह कटऑफ लिस्ट बीते कटऑफ के अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इस पर टाइम्स नाउ नवभारत किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं करता है। आयोग की ओर से कटऑफ लिस्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article