एजुकेशन

IIT JAM 2027 Application Correction: आईआईटी खड़गपुर आज से शुरू कर रहा है एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार, जानें पूरी प्रक्रिया

IIT JAM 2027 Application Correction: आईआईटी जैम 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि अब एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खुल गई है। अब उम्मीदवार आवेदन में हुई गलती को सुधार सकते हैं।

Image

IIT JAM 2027 Application Correction (Photo - AI/Newsroom Verfied)

IIT JAM 2027 Application Correction: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और अन्य टॉप संस्थानों में एमएससी या अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा आज यानी 10 नवंबर 2026 से IIT JAM 2027 के आवेदन फॉर्म में करेक्शन यानी गलतियों में सुधार की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया है और वे अपने फॉर्म में किसी प्रकार के बदलाव या त्रुटि को ठीक करना चाहते हैं, वे अब निर्धारित पोर्टल पर जाकर बदलाव कर सकते हैं। यह करेक्शन विंडो उम्मीदवारों के लिए अपने फॉर्म की कमियों को दूर करने का अंतिम अवसर साबित होगी, इसलिए सभी को समय रहते इसका लाभ प्राप्त करें। इसके साथ ही बता दें कि कुछ निर्धारित जानकारी में ही गलती सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

IIT JAM 2027 महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

करेक्शन प्रक्रिया की शुरुआत10 नवंबर 2026
करेक्शन के लिए अंतिम तिथिसंस्थान द्वारा अंतिम तिथि नहीं बताई गई है
IIT JAM 2027 परीक्षा की तिथि14 फरवरी 2027

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -'रामायण' फिल्म के 'राम-सीता' कितने पढ़े-लिखे हैं?

आवेदन फॉर्म में क्या-क्या सुधारा जा सकता है?

उम्मीदवार JOAPS पोर्टल के जरिए लॉगिन करके निम्नलिखित विवरणों में बदलाव कर सकते हैं -

  • परीक्षा शहर की प्राथमिकता
  • जेंडर और श्रेणी
  • दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी

नोट: यदि किसी उम्मीदवार के फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर या अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित कोई कमी पाई जाती है, तो आईआईटी खड़गपुर द्वारा ईमेल या एसएमएस के जरिए व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों की कमियों को सुधारने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, बशर्ते निर्देशानुसार समय पर सुधार किया जाए।

IIT JAM 2027 फॉर्म को एडिट करने के आसान चरण

स्टेप 1 - सबसे पहले IIT JAM 2027 की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Application Portal' या JOAPS लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपने एनरोलमेंट आईडी/ईमेल पते और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव या सुधार करें।

स्टेप 5 - यदि किसी विशेष बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6 - बदलावों को सेव करने के बाद फॉर्म का फाइनल सबमिशन कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NICL AO Admit Card 2026 Out, 17 नवंबर को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

करेक्शन विंडो बंद होने और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद, आईआईटी खड़गपुर द्वारा JOAPS पोर्टल पर ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। परीक्षा में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है, इसलिए मॉक टेस्ट (Mock Tests) का अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके अपनी टाइम मैनेजमेंट स्किल्स को मजबूत करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article