एजुकेशन

UP Lekhpal Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल की बंपर भर्ती, 7994 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

UP Lekhpal Vacancy 2025 Notification: यूपी में लेखपाल की बंपर भर्ती के लिए upsssc.gov.in पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। अगर आप भी राजस्व लेखपाल (Rajasva Lekhpal) रिक्तियों में रुचि रखते हैं, तो 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी में लेखपाल की बंपर भर्ती

UP Lekhpal Bharti 2025 Notification: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमीशन ने राजस्व लेखपाल (Rajasva Lekhpal) रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के तहत लेखपाल के 7994 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकेंगे, जिसके लिए पहले upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। यानी साफ है इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने के लिए PET पासआउट होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

UP Lekhpal Recruitment 2025 के लिए सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है।

UP Lekhpal Vacancy 2025 in Hindi

महत्वपूर्ण तारीखें यहां से नोट करें:

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि16-12-2025
ऑनलाइन आवेदन /शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि 29-12-2025
ऑनलाइन आवेदन /शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि28-01-2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि04-02-2026
कैसे होगा चयन?

PET परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर मुख्य यानी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट लोगों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं पूरी करनी होंगी।

वर्ग रिक्तियां
सामान्य (UR) 4165
एससी (SC) 1446
एसटी(ST) 150
ओबीसी (OBC) 1441
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 792
कुल 7994
यहां चेक करें UP Lekhpal Vacancy 2025 Pdf

UP Lekhpal Vacancy 2025 Qualification

अगर आप भी UP Lekhpal Bharti 2025 Eligibility जानना चाह रहे हैं तो यहां देखें - PDF

सबसे पहले 12वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा पीईटी पासआउट होना अनिवार्य है। 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Lekhpal Bharti 2025 Apply Online के लिए लिंक जल्दी एक्टिव हो जाएगा।

कितनी होगी सैलरी

चयनित लोगों को वेतनमान के रूप में 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article