UPSSSC Lekhpal Final Result 2023, UP Lekhpal Final Selection List 2023: यूपी लेखपाल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी लेखपाल फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Final Result 2023: कितने अभ्यर्थी हुए सफल
जारी सूचना के अनुसार, यूपी लेखपाल के 8085 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 7897 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 3193 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 780 पद, अनुसूचित जाति के 1651 पद, अनुसूचित जनजाति के 149 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 2124 पद शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to Download UP Lekhpal Final Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपी लेखपाल फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं
UP Lekhpal Sarkari Result 2023: कब हुई थी लेखपाल परीक्षा
यूपी लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी सहित 12 केंद्रों पर हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
