एजुकेशन

UP Lekhpal Notification 2023: जारी होने जा रहा यूपी लेखपाल नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

UP Lekhpal Notification 2023, UPSSSC Lekhpal Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Lekhpal Notification 2023

Photo : iStock

UP Lekhpal Notification 2023, UPSSSC Lekhpal Exam 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल परीक्षा का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी यहां यूपी लेखपाल भर्ती 2023 (UP Lekhpal Recruitment 2023) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 4000 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी लेखपाल भर्ती अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में आयोग द्वारा परीक्षा का नोटिस अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

UPSSSC Lekhpal Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी में लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं और यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for UPSSSC Lekhpal Notification 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर यूपी लेखपाल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

UP Lekhpal Exam 2023: ऐसे होगी लेखपाल परीक्षा

यूपी लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लेखपाल परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article