School Assembly News Headlines In Hindi, 9 October 2026: आजकल स्कूलों में प्रार्थना के बाद न्यूज हेडलाइंस पढ़ा (School Assembly News Headlines) जाता है। बता दें यह विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी गतिविधि है, जो उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ देश-दुनिया की घटनाओं से भी जोड़ती है। इसके जरिए छात्रों को राजनीति, खेल, विज्ञान, शिक्षा, कारोबार और पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, इंटरनेशनल न्यूज और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।
School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज
- PM मोदी ने GST सुधारों के नए दौर का किया स्वागत
- कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन MRP के 30% तक सीमित करेगी सरकार
- सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह
- भारत और लाइबेरिया ने जहाजों और नाविकों पर हमलों की निंदा की
- बैंक भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, CGST इंस्पेक्टर समेत चार गिरफ्तार
- इजरायल बोला- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करते रहेंगे
- रियाद की उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द, एयर इंडिया समेत तीन एयरलाइंस का फैसला
- ओडिशा बंद पर CM माझी ने INDIA गठबंधन को घेरा
- राहुल-प्रियंका पर लाठीचार्ज के विरोध में UP कांग्रेस का 'काला दिवस', कई नेता हिरासत में
- SIR के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर तक मार्च करेगी CJP
- महिलाओं के समर्थन में बेंगलुरु में CJP का 'चप्पल विरोध प्रदर्शन'
School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज
- कनाडा की कवयित्री ऐनी कार्सन ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार
- अंतरिक्ष में आठ महीने बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे
- भारत और लाइबेरिया ने जहाजों और नाविकों पर हमलों की निंदा की
- भारत और आइवरी कोस्ट की दोस्ती आपसी सम्मान पर आधारित: जयशंकर
- सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह
- रूस की परमाणु चेतावनी के बीच NATO का परमाणु अभ्यास जारी
- एलन मस्क के अलगाववाद का समर्थन करने पर कार्नी बोले- कनाडाई खुद तय करेंगे अपना भविष्य
- इराक ने 4,000 संदिग्ध IS कैदियों को सीरिया भेजने से किया इनकार
- धोखाधड़ी के आरोप में ट्रंप प्रशासन ने माइक्रोसॉफ्ट को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया
School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज
- भारत ने सीरिया को हराया, U-17 एशियन कप क्वालिफिकेशन की ओर बढ़ाया कदम
- नेशनल ओपन एथलेटिक्स में कुलदीप और आशा ने पहले दिन बनाए मीट रिकॉर्ड
- विरोध कर रहे पैरा-शूटर्स से मिलेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया
- एशियन गेम्स के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, शूटिंग-बैडमिंटन पर खास नजर
- रूस के खिलाफ 0-4 से हारी नई भारतीय फुटबॉल टीम
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने दो स्पिनरों को चुना, रबाडा बाहर
- साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने शुरू किया घरेलू T20 सीजन
यहां आप आज यानी 9 अक्टूबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
