UP Homeguard PET Admit Card 2026 Released: यूपी होमगार्ड पीईटी के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पीईटी के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें बता दें कि प्रदेश में होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें अभिलेखों के सत्यापन संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
