एजुकेशन

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड विभाग में निकली 295 पदों की भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड विभाग में 295 पदों की भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार upsssc.gov.in से भर्ती को लेकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

UP Home Guard Recruitment 2026

UP Home Guard Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। यूपी होमगार्ड विभाग ने 295 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी। आइए आपको इस भर्ती, पदों, आवेदन तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारी दें।

UPSSSC Recruitment 2026: किन-किन पदों पर निकली भर्ती?

UPSSSC ने यूपी होमगार्ड विभाग में कुल 295 पदों की भर्ती निकाली है। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद शामिल है। भर्ती को श्रेणी के आधार पर भी बांटा गया है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर पदों पर अनारक्षित वर्गों के लिए 98 पद, अनुसूचित जाति के लिए 48 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 71 और आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 24 पदों को आरक्षित किया गया है। जबकि प्लाटून कमांडर के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 23 पद, अनुसूचित जाति के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 5 पद तय किए गए हैं।

UP Home Guard Recruitment 2026

UP Home Guard Recruitment 2026

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण डेट

यूपी होमगार्ड पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू की जाएगी, जो 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। उसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। इस डेट के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन करने वाले छात्रों को 13 जुलाई 2026 तक आवेदन शुल्क का बैंक समायोजन अनिवार्य रूप से करना है।

पीईटी स्कोर होगा अनिवार्य

बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, दो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में शामिल हुए थे। वही उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। इसके लिए पीईटी स्कोर कार्ड अनिवार्य है।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article