एजुकेशन

UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीईटी 13 जुलाई से, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

UP Home Guard Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

Image

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026

UP Home Guard Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती बोर्ड ने बताया है कि DV/PST के लिए प्रवेश पत्र 6 जुलाई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। लिखित परीक्षा में अर्ह घोषित किए गए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेना होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती राज्य की प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। साथ ही दस्तावेज सत्यापन के दौरान आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र और उनकी प्रतियां साथ लेकर जाएं। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर माना जा सकता है।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही मान्य मानें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB Official Website का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article