एजुकेशन

UP HJS Exam 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट जिला जज भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, Admit Card यहां करें डाउनलोड

Allahabad High Court District Judge Exam Admit Card 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जिला जज भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत यह परीक्षा होनी है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन किए हैं वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

Image

यूपी जिला जज भर्ती परीक्षा 2024

Photo : iStock

Allahabad High Court District Judge Exam Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जिला जज भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन किए हैं वो जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।

जिला जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर 2024 को होगा। एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP District Judge Exam Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब Download Admit Card for UP HJS Exam के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Allahabad High Court District Judge Exam Date यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UP HJS Exam

UP HJS Exam Notice

वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जजों की भर्तियां होनी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 83 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 35 पदों पर, OBC के लिए 22 पदों पर, EWS के 08 पदों और एससी एसटी के 18 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article