एजुकेशन

DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

DTU ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

dtu assistant professor vacancy 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

दिल्ली में सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है, जबकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

DTU की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षणिक उपलब्धियों को अंक दिए जाएंगे। इसमें पीएचडी डिग्री के लिए 30 अंक, प्री-पीएचडी डिग्री के लिए 60 अंक और संबंधित विषय में UGC/CSIR-NET (JRF), GATE या CEED जैसी परीक्षा पास करने के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?
कैटेगरीआवेदन शुल्क
UR/OBC2,000 रुपये
EWS/SC/ST1,000 रुपये
PwBDफीस में छूट

अगर उम्मीदवार ने विदेश की किसी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है, तो उसकी डिग्री का Association of Indian Universities (AIU) से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
संस्थानदिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
पद का नामअसिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद219
आवेदन शुरू24 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख7 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटdtu.ac.in

एक बार फीस जमा करने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसमें बदलाव या सुधार की अनुमति भी नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ध्यान से भरें।

आवेदन के बाद भेजने होंगे दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट, Annexure-II और जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके एक सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफा 7 दिसंबर 2026 तक इस पते पर पहुंच जाना चाहिए: Recruitment Cell, Room No. 818, 8th Floor, AB-3 Block, Delhi Technological University, Shahbad Daulatpur, Bawana Road, Delhi-110042।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article