एजुकेशन

UP DElEd Admission 2024: यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

UP DElEd 2024 Admission Application: यूपी डीएलएड परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (UP DElEd) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख स्थगित कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर 22 अक्टूबर, 2024 तक भर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2024 थी।

Image

UP DElEd Admission 2024

Photo : iStock

UP DElEd 2024 Admission Application: यूपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर, 2024 थी। योग्य उम्मीदवार अब अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर 22 अक्टूबर, 2024 तक भर सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (UP DElEd) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख स्थगित कर दी है।

यूपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला है। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP DElEd Admission के लिए करें आवेदन

  • यूपी डीएलएड के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.inपर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको UP DElEd Registration पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़नी चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये देना होगा। आवेदन शुल्क के रूप में एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

यूपी डीएलएड में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article