UP Budget 2024, UP Education Budget 2024: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद, स्वास्थ्य व शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत बनाने (UP Education Budget 2024) की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एक तरफ राज्य सरकार भू माफियों पर बुलडोजर चला रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए (UP Education Budget) जा रहे हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का बजट पेश (UP Education budget Funding) किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल के बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक बताया। इस बजट में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य सरकार ने छात्र/छात्राओं के लिये यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मोजा एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराने के क्रय प्रक्रिया को बन्द करते हुये डी0बी0टी0 के माध्यम से 1200 रूपये प्रति बच्चे की दर से धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में हस्तान्तरित करने का निर्णय लिया है। यहां आप यूपी शिक्षा से संबंधित बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डाल सकते हैं।
- कक्षा-1 से 08 तक अध्ययनरत लगभग 02 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं के लिये निःशुल्क स्वेटर एवं जूता-मोजा उपलब्ध कराने हेतु 650 करोड़ तथा स्कूल बैग हेतु 350 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है ।
- अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के 02 लाख से अधिक बच्चों को वित्तीय वर्ष 2024-2025 मे प्रवेश दिलाये जाने का लक्ष्य है, जिस हेतु 255 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
- ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित हैं।
- वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 300 करोड रूपये से ग्राम पंचायत एवं वाॅर्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करायी जा रही है जिसके लिये वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 498 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।
- वनटांगिया गावों में 36 प्राथमिक विद्यालयों के संचालन हेतु 144 पद सृजित किये गये है।
- गरीबी रेखा से ऊपर के लगभग 30 लाख छात्रों को निःशुल्क यूनिफार्म वितरण हेतु 168 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के लिए पिटारा खोल दिया है।
