UP Board 12th Sample Paper 2025 PDF Download: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक साथ 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए सैंपल पेपर जरूर हल करें। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board 12th English Exam 2024: पेपर में होंगे चार सेक्शन
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपी बोर्ड 12वीं इंग्लिश एग्जाम में 100 अंकों के सवाल होंगे। पेपर कुल चार सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन ए से 15 अंक के सवाल, सेक्शन बी से 20 अंक के सवाल, सेक्शन सी से 25 अंक के सवाल और सेक्शन डी से 40 अंक के सवाल होंगे। ध्यान रहे की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
How to download UP Board 12th Sample Paper 2025
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर 2024-25 पर क्लिक करें।
- इसके बाद सब्जेक्ट चुनें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Sample Paper 2025 Class 12: गलतियों में होगा सुधार
यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर के आधार पर ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर हल करने से पैटर्न की समझ विकसित होगी। साथ ही समय रहते गलतियों में भी सुधार कर सकेंगे।
