RRB ALP Exam 2024:आरआरबी एएलपी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 1 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RRB ALP Exam 2024: नवंबर में हुई थी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
RRB ALP CBT 1 Result 2024: 22 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल
आरआरबी एएलपी परीक्षा में करीब 22 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे और अब सभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी एएलपी रिजल्ट जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to check RRB ALP Result 2024
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
