UP Board Inter Result 2026 Topper Sikha Verma: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जबकि 24 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी करने के लिए आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस साल 12 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 80.38% रहा। इसके साथ 12वीं के टॉपर्स के नाम भी जारी किए गए, जिसमें सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप कर अपने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। आइए आपको यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर से मिलवाएं और बताएं शिखा वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय किसे दिया है।
सीतापुर की शिखा ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल इस साल शिक्षा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। शिक्षा वर्मा ने बताया कि वह सीतापुर के बिलौली बाजार महमूदाबाद में स्थित बाबू सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से इंटर परीक्षा की तैयारी की थी, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।
खेती करते हैं शिक्षा के पिता
शिक्षा वर्मा के पिता का नाम जितेंद्र कुमार है और वह खेती का कार्य करते हैं। उनकी मां का नाम कांति देवी है और वह एक गृहिणी (Housewife) हैं। शिखा ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया है।
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
शिक्षा ने इंटरव्यू में बताया कि इंटर परीक्षा में मिली सफलता का पूरा श्रेय उनके माता-पिता, टीचर और भाई-बहनों का जाता है। उनकी कड़ी मेहनत के साथ टीचर और माता-पिता की मेहनत भी है।
क्या बनना चाहती हैं यूपी बोर्ड इंटर टॉपर
यूपी बोर्ड इंटर टॉपर शिखा वर्मा ने बताया कि वह इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहती हैं। उनका अगला टारगेट यही है। इसलिए अब वह इनकम टैक्स अधिकारी बनने के लिए पूरी तैयारी करेंगी।
कैस की शिक्षा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर शिखा ने कहा कि वह इंटर कॉलेज से आकर 2 घंटे आराम करती थी और उसके बाद फिर पढ़ने बैठ जाती थी। 2 घंटे की पढ़ाई के बाद 15 मिनट का ब्रेक लेती थी और उसके बाद जब पढ़ने बैठती थी तो रात 11 बजे से पहले नहीं उठती थी। उन्होंने कहा अगर आप लगातार परीक्षा की तैयारी हर दिन लगन से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
