एजुकेशन

UP Board Toppers: यूपी बोर्ड में सीतापुर के इस स्कूल ने गाड़ा झंडा, 10वीं-12वीं के टॉपर्स ने यहीं से की है पढ़ाई

UPMSP up Board result : यूपी बोर्ड ने आज दसवीं और बाहरवीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार एक ही स्कूल ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

Image

UP Board 12th Toppers

UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंटर में शिखा वर्मा ने 97.60 नंबर्स लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं मैट्रिक में सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत मार्क्स लाकर इतिहास रच दिया। रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित बोर्ड के मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। इस साल का पासिंग प्रतिशत काफी शानदार रहा और अब सबकी नजरें उन होनहार छात्राओं पर है, जिन्होंने एक ही स्कूल से UP Board Toppers List 2026 में अपनी जगह बनाई।

छात्र कहां देख सकेंगे रिजल्ट ?

छात्र UP Board Topper’s list को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर और DigiLocker पर भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स—यानी रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर—का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

एक ही स्कूल की छात्राओं ने रच दिया इतिहास

सीतापुर की कशिश वर्मा ने यूपी बोर्ड 10वीं में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 97.83 प्रतिशत नंबर्स मिले हैं। वहीं शिखा ने इंटर में टॉप किया है। दोनों ही छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की पढ़ने वाली हैं।

यूपी बोर्ड टॉपर्स का स्कूल

UP Board Toppers School

UP Board Toppers List 2026: जिला-वार टॉपर्स के नाम, अंक और पास प्रतिशत

बोर्ड ने शाम 4:00 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक तौर पर रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नामों की घोषणा की। जहां एक ओर छात्रों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड अब आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं, वहीं दूसरी ओर इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं; इनमें से कई छात्रों ने लगभग पूरे अंक हासिल किए हैं।

सीतापुर की शिखा वर्मा ने गाड़ा झंडा

UP Board Result

4 बजे जारी हुआ रिजल्ट

यूपी बोर्ड मुख्यालय में ठीक शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया गया। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार 2 दिन पहले रिजल्ट आउट हुआ है। हाईस्कूल में 90.42 फीसदी परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 80.38 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी हो चुके हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 देख सकेंगे। छात्र SMS के माध्यम से भी कक्षा 10 और 12 के अपने UP Board Result 2026 देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड की पासिंग मार्क्स पॉलिसी ?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी हैं। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग शामिल हैं। कैंडिडेट्स को UP बोर्ड 12वीं के ग्रेडिंग सिस्टम 2026 को समझना होगा और कक्षा 12 के लिए UP बोर्ड के पासिंग मार्क्स 2026 के बारे में जानना चाहिए। UP बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पास करने के लिए कम से कम 33% मार्क्स जरूरी हैं। इसके अलावा, UP बोर्ड इंटरमीडिएट का फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए प्रैक्टिकल विषयों, खेल और शारीरिक शिक्षा में मिले मार्क्स भी जोड़े जाते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article