एजुकेशन

UP Board 10th Toppers : यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा बनी टॉपर, 97.83% अंक लाकर गाड़ा झंडा

इस बार UP बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83% नंबर हासिल कर टॉप किया है। उनके बाद अंशिका वर्मा (बाराबंकी) को 97.83% मार्क्स, अदिति (बाराबंकी) को 97.5% मार्क्स, अर्पिता (सीतापुर) को 97.33% मार्क्स और प्रीति वर्मा (बरेली) को 97.33% मार्क्स मिले हैं।

Image

UP Board Class 10th Result 2026

UP Board Class 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शाम 4 बजे कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए भी देख सकते हैं। इस साल कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं में 80.38% छात्र पास हुए। 10वीं क्लास में इस बार इंटर की ही तरह लड़कियों ने बाजी मारी है। सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83% के साथ इस बार राज्य में टॉप किया है।

यूपी बोर्ड के टॉपर्स

कक्षा 10 के टॉपर्स की बात करें तो कशिश वर्मा (सीतापुर) को 97.83% मार्क्स, अंशिका वर्मा (बाराबंकी) को 97.83% मार्क्स, अदिति (बाराबंकी) को 97.5% मार्क्स, अर्पिता (सीतापुर) को 97.33% मार्क्स और परी वर्मा (बरेली) को 97.33% मार्क्स मिले हैं। इस लिस्ट में ऋषभ साहू का नाम भी शामिल है, जिन्हें और अर्पिता और परी वर्मा जितने मार्क्स हासिल हुए।

कक्षा 12 के टॉपर

  • रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) - 97.60%
  • रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) - 97.20%; श्रेया वर्मा - 97.20%
  • रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली); पूजा पाल (बाराबंकी)
Also Read : UP Board Toppers: यूपी बोर्ड में सीतापुर के इस स्कूल ने गाड़ा झंडा, 10वीं-12वीं के टॉपर्स ने यहीं से की है पढ़ाई

Official Websites पर कैसे देखें अपना रिजल्ट ? How to check result on Official Websites

  • upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
  • कक्षा 10 के संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें

रिजल्ट देखने के अन्य प्लेटफॉर्म

DigiLocker: results.digilocker.gov.in

UMANG: लॉग इन करने के बाद "UP Board" सर्च करें

SMS से कैसे देखें

कक्षा 12: UP12 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें

कक्षा 10: UP10 <space> Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें

पास होने के नियम

पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। जो छात्र इस न्यूनतम शर्त को पूरा नहीं कर पाएंगे, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के हकदार होंगे। बताते चलें कि बोर्ड ने एक प्रेस ब्रीफिंग के जरिए रिजल्ट की घोषणा की, जिसके बाद छात्रों की सुविधा के लिए ऑफिशियल और पार्टनर प्लेटफॉर्म पर लिंक एक्टिवेट कर दिए गए।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article