एजुकेशन

UP Board 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल के अंक देने में किया बदलाव, छात्र तुरंत देखें

UP Board 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस बीच एक नया अपडेट आया है कि यूपी बोर्ड कक्षा 12वी की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अंक दिए जाने का तरीका बदला जाएगा।

UP Board 12th Exam 2026

यूपी बोर्ड ने 12वीं प्रैक्टिकल

UP Board 12th Exam 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस बीच एक नया अपडेट आया है कि यूपी बोर्ड कक्षा 12वी की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अंक दिए जाने का तरीका बदला जाएगा। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के अंकों को दो बार अपलोड किया जाएगा। प्रैक्टिकल अंक अपलोड करने में किसी प्रकार गड़बड़ी की आशंका समाप्त करने के लिए बोर्ड ने इस साल दो बार अंक अपलोड करने की व्यवस्था बनाई है।

यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल आज 24 जनवरी से शुरू रहे हैं। बोर्ड ने इस साल मोबाइल एप में संशोधन करते हुए दो बार अंक अपलोड करने की व्यवस्था बनाई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने पिछले साल मोबाइल की मदद से पहली बार प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की व्यवस्था शुरू की थी।

पिछली बार से अलग होगा अंकों का वितरण

इस नई व्यवस्था में परीक्षकों से मोबाइल एप पर एक बार ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन अंक भी मंगवाए थे, ताकि ऑनलाइन व्यवस्था में कोई दिक्कत आने पर प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक इधर-उधर न हो।

प्रयास सफल होने के बाद इस साल पूरी तरह से ऑनलाइन अंक भरने के निर्देश दिए हैं। इसलिए ये तय किया गया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए दो बार अंक दिए जाएं। एप पर परीक्षक को अपने आवंटित परीक्षार्थियों के समूह में से अधिकतम 80 परीक्षार्थियों का चयन करते हुए उन्हें मिले अंकों को अपलोड करना होगा।

कैसे काम करेगी ये टेक्निक

अंक भरने के बाद सिस्टम दोबारा उसी परीक्षार्थी समूह के अंकों को अपलोड करने के लिए विंडो खोलेगा, ताकि अंकों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। यदि किसी प्रकार की विसंगति (मिसमैच) पाई जाती है, तो सिस्टम पहले और दूसरी बार में अपलोड किए गए दोनों अंक दिखा देगा, और परीक्षक को गलत रूप से अपलोड किए गए अंकों को संशोधित करने की सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि सिस्टम किसी भी त्रुटिपूर्ण जानकारी को स्वीकार नहीं करेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article