UP Board Exam Date 2026: एग्जाम शुरू होने में सिर्फ 2 दिन बाकी, छात्र भूलकर भी न करें ये गलतियां
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Feb 16, 2026, 10:04 AM IST
UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को एग्जाम से ठीक पहले कुछ बातें पता होनी बेहद जरूरी हैं। साथ ही ये भी मालूम होना चाहिए कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले क्या-क्या बातें दिमाग में होनी चाहिए। अगर इन पॉइंट्स में से कुछ भी मिस होता है तो इसका असर छात्र की अकेडमिक परफॉर्मेंस पर देखने को मिल सकता है। up board exam date, Up Board Exam Guidelines
UP Board Exam Date 2026
UP Board Exam Date 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही बोर्ड ने एग्जाम से जुड़ी जरूरी सलाह और पूरी प्लानिंग शेयर कर दी थी। बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं और ऐसे में कई बार छात्र परेशान होकर घबरा जाते हैं। सही तैयारी और अंतिम समय में परेशानी एग्जाम में परफॉर्मेंस पर खराब असर डाल सकती है। ऐसे में छात्रों को एग्जाम से ठीक पहले कुछ बातें पता होनी बेहद जरूरी हैं। साथ ही ये भी मालूम होना चाहिए कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले क्या-क्या बातें दिमाग में होनी चाहिए। अगर इन पॉइंट्स में से कुछ भी मिस होता है तो इसका असर छात्र की अकेडमिक परफॉर्मेंस पर देखने को मिल सकता है। (Board Exam Date 2026 Class 12th)
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले जरूर जान लें ये बातें
बोर्ड परीक्षाएं किसी भी छात्र के करियर का सबसे अहम पड़ाव होता है। ऐसे में सही तैयारी न होने और प्रेशर में एग्जाम देने से इसका असर सीधा देखने को मिल सकता है। इसलिये छात्रों को चाहिए कि वे परीक्षा से पहले बिना तनाव के टेंशन फ्री होकर खुद को तैयार रखें। ऐन वक्त पर रट्टू तोता बनने से अच्छा है कि जो पढ़ा हुआ है उसे रिवाइज करने की कोशिश करें। हड़बड़ी में कुछ ना करें और खुद पर पूरा भरोसा रखें।
खुद को इस तरह तैयार करें छात्र
आखिरी कुछ दिनों में तैयारी करने से लेकर एग्जाम के लिए खुद को प्रीपेयर करना छात्रों को अच्छी तरह पता होना चाहिए। सिलेबस पहले ही खत्म हो जाना चाहिए, और ये समय सिर्फ और सिर्फ रिवीजन का समय है। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे UP Board क्लास 10 और 12 के मॉडल पेपर सॉल्व करें, नोट्स रिवाइज करें और टीचर्स से अपने डाउट्स क्लियर करें।
भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां
छात्र आखिरी समय में नए टॉपिक शुरू न करें। एग्जाम के दौरान फिट रहने के लिए एक फिक्स्ड रूटीन रखना, समय पर सोना और हेल्दी खाना खाना बेहद जरूरी है। याद रखें कि अच्छी सेहत से होते हुई ही सफलता का रास्ता बढ़ता है। इसलिये अपनी सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
UPMSP बोर्ड एग्जाम 2026 क्लास 10, 12 : Tips for Students and Parents
- अब बस थोड़ा ही समय बचा है, स्टूडेंट्स को ये भी सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें, रोज रिवीजन करें और एग्जाम के दिन सभी इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें।
- बोर्ड ने एग्जाम स्ट्रेस के बारे में भी बात की। स्टूडेंट्स से कहा गया कि वे अपने मार्क्स दूसरों से कम्पेयर न करें और अपनी तैयारी पर फोकस करें। अगर उन्हें नर्वस महसूस हो, तो वे पेरेंट्स या टीचर्स से बात कर सकते हैं। सपोर्ट के लिए 14416 और 800-891-4416 पर 24 घंटे की हेल्पलाइन भी अवेलेबल है।
- पेरेंट्स से रिक्वेस्ट की गई है कि वे अपने बच्चों को हिम्मत दें और घर पर पढ़ाई का शांत माहौल बनाएं। बोर्ड ने कहा कि परिवार वालों की पॉजिटिव बातें स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करने में मदद करती हैं।
