UPMSP, UP Board 2023 exam Sample Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, UPMSP ने कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड मॉडल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। UPMSP 12वीं कक्षा के सैंपल पेपर विषयवार जारी किए जाते हैं। सैंपल पेपर और नीचे दिए गए लिंक की जांच करने के लिए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा डेट 2023:
यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा नहीं की है। हालांकि, छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट लैटर 2023 जल्द ही जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड मार्च 2023 से मई 2023 के बीच बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 सैंपल पेपर:
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर कई विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित, हिंदी और अन्य के लिए जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की बेहतर तैयारी के लिए उनका अभ्यास कर सकते हैं।
UP Board Class 12th Sample Paper download link- हिंदी | इतिहास | भूगोल | नागरिकशास्त्र | गणित | अर्थशास्त्र | रसायन विज्ञान (केमेस्ट्री)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिंक देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स चेक करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर्स: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें।
- एक पेज खुलेगा, यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर लिंक पर क्लिक करें।
- सैंपल पेपर का पीडीएफ चेक करें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकतानुसार प्रिंटआउट निकाल लें।
