एजुकेशन

नंबर से हैं असंतुष्ट! रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन, 17 मई को आवेदन की आखिरी तारीख

UP Board Copy Rechecking 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10वीं 12वीं के आंसरशीट रीचेकिंग के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है।

Image

UP Board Copy Rechecking 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वी कॉपियों की रीचेकिंग के लिए 17 मईआखिरी तारीख

UP Board Copy Rechecking 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (UP Board Copy Rechecking 2026) खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा से सम्बन्धित उत्तरपुस्तिकाओं के रीचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है। यहां आपत्ति दर्ज कने के लिए अभ्यर्थियों प्रश्नानुसार शुल्क जमा (UP Board Copy Rechecking) करना होगा। रीचेकिंग से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदनित विषयों हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

बोर्ड की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा से सम्बन्धित उत्तरपुस्तिकाओं की सन्निरीक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक: 17 मई, 2026 निर्धारित की जाती है। सन्निरीक्षण शुल्क रुपया 500-00 (पाँच सौ रुपये) प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड हेतु पृथक-पृथक) निर्धारित है। सन्निरीक्षण से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदनित विषयों हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। तत्पश्चात ऑनलाइन भरे सन्निरीक्षण आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिन्टआउट के साथ सन्निरीक्षण हेतु जमा किये गये सन्निरीक्षण शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन हेतु संलग्न कर उसे रजिस्टर्ड डाक से परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तिथि दिनांक: 17 मई, 2026 तक प्रेषित करेंगे। ऑनलाइन के अतिरिक्त सीधे अथवा कोरियर/डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र (OFF LINE) स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक: 17 मई, 2026 के पश्चात प्रेषित किये गये सन्निरीक्षण के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2026: 25 अप्रैल को आया था रिजल्ट

बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहां यदि किसी छात्र के एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article